रिश्ते को किया कलंकित! भैसुर ने बनाया दो बच्चे की मां को हवस का शिकार, भेजा गया जेल

रिश्ते को कलंकित करने का घिनौना प्रयास। दुमका में शिकारीपाड़ा (Shikarpada) के बेनागड़िया गांव में दो बच्चे की मां के साथ भैसुर द्वारा दुष्कर्म (Rape) का मामला प्रकाश में आया है।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dumka Rape Case : रिश्ते को कलंकित करने का घिनौना प्रयास। दुमका में शिकारीपाड़ा (Shikarpada) के बेनागड़िया गांव में दो बच्चे की मां के साथ भैसुर द्वारा दुष्कर्म (Rape) का मामला प्रकाश में आया है।

जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी भैसुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला के पति एक रिश्तेदार की शादी में गया था। घर पर मां और बच्चे थे। महिला घर से कुछ दूरी पर काम कर रही थी कि भैसुर ने उसके साथ Rape किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला घर पहुंची और सास को आपबीती बताई।

पति शादी समारोह से आया और ग्राम प्रधान को घटना की जानकारी दी गई। पंचायत बुलाई गई, पर न तो ग्राम प्रधान पहुंचे और न ही अन्य लोग। अंत में थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया।

Share This Article