हुसैनाबाद में कल भी बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, सुबह जल्द से जल्द निपटा लें सारा काम

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Electricity Supply will Remain Disrupted : पलामू (Palamu) जिले के हुसैनाबाद में कल यानी 20 मई को भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

दरअसल 132 केवी Transmission Line में मेंटेनेंस कार्य किये जाने को लेकर 33 केवीए का विद्युत आपूर्ति बैरांव विद्युत उपकेन्द्र से बाधित रहेगी।

इस संबंध में Pachamba Transmission Line के सहायक विद्युत अभियंता ने बताया कि 20 मई को भी सुबह 8 से शाम 6 बजे तक उपकेन्द्र से संबंधित क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

साथ ही 11 केवीए ग्रामीण फीडर के कुछ भाग में भी उक्त अवधि में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने प्रभावित उपभोकतओं से संयम रखने की अपील की है।

Share This Article