पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की तबीयत बिगड़ी, टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती….

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaṁpai Soren Hospitalized : झारखंड (Jharkhand) के पूर्व मुख्यमंत्री और सरायकेला (Saraikela) विधायक Champai Soren की तबीयत अचानक बिगड़ गई है।

उन्हें ब्लड प्रेशर (BP) और लूज मोशन की शिकायत के बाद Jamshedpur के टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया गया है। फिलहाल वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनका इलाज जारी है।

चंपाई सोरेन ने अपनी तबीयत की जानकारी खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की।

उन्होंने पोस्ट में लिखा, “स्वास्थ्य संबंधित जटिलताओं की वजह से आज सुबह मुझे टाटा मेन हॉस्पिटल (जमशेदपुर) में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार चिंता की कोई बात नहीं है। अब काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं और बहुत जल्द, पूर्णतः स्वस्थ होकर, आप सभी के बीच वापस आऊंगा।”

डॉक्टरों ने भी आश्वासन दिया है कि उनकी स्थिति नियंत्रण में है और जल्द ही वे पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे।

Share This Article