डोरंडा में जमीन विवाद को लेकर हुई फायरिंग में चार गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Four Arrested in Firing Over Land Dispute in Doranda: रांची के डोरंडा में जमीन विवाद (Land Dispute) को लेकर फायरिंग मामले में पुलिस ने गुरुवार को चार आरोपित को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपित में आजम अहमद, रोशन तस्लीम आफताब आलम और निजार अख्तर का नाम शामिल है। मामले में पूछताछ की जा रही है। वहीं दो लाइसेंसी राइफल बरामद किया गया है।

जमीन विवाद में डोरंडा थाना (Doranda Police station) क्षेत्र स्थित धोबी मोहल्ला में बुधवार देर शाम ताबड़तोड़ Firing की घटना को अंजाम दिया गया था।

सूचना मिलने के बाद डोरंडा पुलिस और हटिया DSP समेत पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति को सामान्य किया। पुलिस का कहना है कि जावेद और अली के गुट के बीच पिछले कई साल से जमीन का विवाद चल रहा है।

Share This Article