गढ़वा SP दीपक पांडेय काे मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार

गृह मंत्रालय ने गढ़वा SP दीपक पांडेय को राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए नामित किया है। उन्हें यह सम्मान वर्ष 2022 में भाकपा माओवादियों (CPI Maoists) से हुई मुठभेड़ में संगठन के जोनल कमांडर को ढेर करने के लिए मिला है।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Garhwa SP Deepak Pandey will receive President’s Bravery Award : गृह मंत्रालय ने गढ़वा SP दीपक पांडेय को राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए नामित किया है। उन्हें यह सम्मान वर्ष 2022 में भाकपा माओवादियों (CPI Maoists) से हुई मुठभेड़ में संगठन के जोनल कमांडर को ढेर करने के लिए मिला है।

जब दीपक पांडेय लोहरदगा में ASP अभियान के तौर पर पदस्थापित थे। उस दौरान 29 दिसंबर, 2022 को उन्हें एक गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादियों का एक दस्ता लोहरदगा के बुगड़ू थाना क्षेत्र के कोरगो जंगल (Korgo Forest) में है।

इस सूचना के आधार पर ASP अभियान के नेतृत्व में जिला पुलिस बल और CRPF घटनास्थल पर पहुंचे थे।

इस दौरान पुलिस की भाकपा माओवादी के रविंद्र गंझु के दस्ते के साथ मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में भाकपा माओवादी के एक सब जोनल कमांडर चंद्रभान पाहन ढेर हो गया था जबकि दूसरा सबजोनल Commander गोविंद ब्रिजिया को पुलिस ने पकड़ लिया था।

Share This Article