Latest Newsझारखंडफंदे पर लटकी मिली कारोबारी के 24 साल के बेटे की डेड...

फंदे पर लटकी मिली कारोबारी के 24 साल के बेटे की डेड बॉडी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Giridih Dead body: एक बड़े कारोबारी के बेटे और लाखों का पैकेज की नौकरी करने वाले चंद्रजीत सिंह वाधवा ( 24) का शव शुक्रवार दोपहर उसके मकतपुर लोहार गली रोड (Makatpur Lohar Gali Road) स्थित आवास में फंदे से लटका मिला।

इस दौरान मृतक के नाना ने गिरिडीह (Giridih) नगर थाना पुलिस को जानकारी दी की उनका नाती चंद्रजीत सिंह वाधवा को वो कॉल कर रहे थे, लेकिन कॉल उठा नहीं रहा था।

इसके बाद नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद भी पुलिस जवानों के साथ तुरंत उसके मकतपुर लोहार गली रोड स्थित आवास पहुंचे और घर का मेन गेट तोड़ कर भीतर गए, तो देखा कि शव फंदे से लटक रहा है।

इस दौरान पुलिस को देखने के बाद अगल-बगल के रिश्तेदार भी उसके घर घुसे। पुलिस ने रिश्तेदारों के सहयोग से शव को नीचे उतारा और शव की जांच की।

मृतक के जेब से एक Suicide नोट बरामद हुआ, जिसने मृतक चंद्रजीत ने अपने इच्छा से आत्महत्या (Suicide) की बात लिख रखी थी। लेकिन आत्म हत्या क्यों किया, ये फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।

जबकि मृतक के पिता करोड़ों रुपए की संपति के मालिक है तो वो खुद भी प्राइवेट जॉब करता था। इधर नगर थाना पुलिस ने परिजनों के सहयोग से ही के शव को पोस्टमार्टम के लिए Sadar Hospital भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार युवक कोलकाता में अपनी मां के साथ रहता था। जबकि मृतक के पिता गुरुनाम सिंह की मौत डेढ़ माह पहले ही हुई थी। पिता की मौत के बाद वो कोलकाता अपनी मां के इलाज के लिए गया हुआ था और वही रहता था। परिजनों के अनुसार तीन दिन पहले ही चंद्रजीत अपने पुश्तैनी घर गिरिडीह आया हुआ था और पिछले तीन दिनों से घर में अकेले रह रहा था।

गुरुवार की रात करीब नौ बजे अंतिम बार चंद्रजीत की बात नाना से हुई थी। नाती के खाना खाने की बात कहकर बात हुई थी। वही दूसरे दिन जब सुबह 8 बजे तक कॉल नही उठाया, तो Giridih में रह रहे नाना ने इसकी जानकारी नगर थाना पुलिस को दी।

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...