Homeझारखंडरामगढ़ रेलवे स्टेशन का GM ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को लगाई फटकार

रामगढ़ रेलवे स्टेशन का GM ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को लगाई फटकार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

GM Inspected Ramgarh railway station: रामगढ़ कैंट रेलवे स्टेशन का विकास अमृत स्टेशन के रूप में किया जा रहा है। पर्यटन के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण Ramgarh Station को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाना है।

साथ ही इसके प्रवेश द्वार को बेहद आकर्षक तरीके से बनाना है। इसके पूरे परिसर का सौंदर्यीकरण भी किया जाना है। लेकिन अधिकारियों और ठेकेदारों की लापरवाही से यह काम बेहद धीमी गति से चल रहा है।

बुधवार की सुबह दक्षिण पूर्व रेलवे के जीम अनिल कुमार मिश्रा औचक निरीक्षण के दौरान जब यहां पहुंचे, तो स्टेशन के हालात देखकर चकित रह गए। ना तो बेहतर तरीके से अतिक्रमण हटाया गया था, ना ही यहां रोशनी और पानी की बेहतर व्यवस्था थी। यहां तक कि साफ सफाई को लेकर भी कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे। ठेकेदार की लापरवाही यहां तक थी कि दिव्यांगों के लिए बनाए गए रैंप पर भी पीलर ढाल दिया गया।

उन्होंने सारे अधिकारियों की क्लास लगाई और कहा कि जल्द ही सारे काम दुरुस्त होने चाहिए। मुख्य प्रवेश द्वार पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा देख जीएम ने RPF इंस्पेक्टर इंचार्ज संजीव कुमार की क्लास लगा दी।

तीन से चार महीने में अलग रूप में ही दिखेगा रामगढ़ स्टेशन

मीडिया से बात करते हुए जीम अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि तीन से चार महीने में रामगढ़ स्टेशन एक अलग रूप में ही दिखेगा। रजरप्पा मंदिर झारखंड के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसीलिए Ramgarh Station के भवन में रजरप्पा मंदिर के प्रारूप को शामिल किया गया है।

इस स्टेशन पर लगभग 2000 यात्रियों का आवागमन प्रतिदिन होता है। नजदीक में बरकाकाना जंक्शन बेहद महत्वपूर्ण स्टेशन है। इस रेल खंड पर 15 रेलगाड़ियों का आवागमन होता है। ऐसी स्थिति में ट्रेनों के परिचालन के लिए इस स्टेशन को सिंगल लाइन से Double Line में परिवर्तित किए जाने की योजना है। डबल लाइन के लिए सर्वे का काम पूरा हो चुका है। जल्द ही यह स्टेशन और भी अधिक विकसित हो जाएगा।

दूसरे प्रवेश द्वार का निर्माण जल्द होगा पूरा

जीम अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि रामगढ़ स्टेशन पर सेकंड एंट्रेंस की व्यवस्था नहीं थी। उसके लिए भी भवन का निर्माण किया जा रहा है। लगभग 60 फ़ीसदी कार्य पूरे हो चुके हैं। विकास नगर और जारा टोला की तरफ बड़ी आबादी रहती है। उधर से रामगढ़ स्टेशन आने वाले यात्रियों को इससे सुविधा होगी।

इस दौरान सारे तकनीकी बिंदुओं पर भी उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर उनके साथ DRM जसमीत सिंह बिंद्रा, सीनियर DSM निशांत कुमार, CO MCSR श्रेया सिंह, सीनियर डीएम रमेश सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...