राज्यपाल ने 2 विश्वविद्यालयों में 28 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति के दिए निर्देश

राज्यपाल और कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार (Santosh Kumar Gangwar) ने बुधवार को चाईबासा के कोल्हान विश्वविद्यालय और पलामू के नीलांबर-पीताम्बर विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के लिए झारखंड लोक सेवा आयोग के जरिये अनुशंसित अभ्यर्थियों के कागजातों की शीघ्र जांच कर उनकी नियुक्ति के लिए निर्देश दिया।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Governor Gave Instructions in 2 Universities: राज्यपाल और कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार (Santosh Kumar Gangwar) ने बुधवार को चाईबासा के कोल्हान विश्वविद्यालय और पलामू के नीलांबर-पीताम्बर विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के लिए झारखंड लोक सेवा आयोग के जरिये अनुशंसित अभ्यर्थियों के कागजातों की शीघ्र जांच कर उनकी नियुक्ति के लिए निर्देश दिया।

उल्लेखनीय है कि झारखंड लोक सेवा आयोग के जरिये चाईबासा के कोल्हान विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के लिए 17 सहायक प्राध्यापकों और Palamu के नीलांबर-पीताम्बर विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में 11 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति के लिए अनुसंशा की गई है।

दो दिन पूर्व राज्यपाल के समक्ष राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरंडी (Babulal Marandi) ने इस ओर ध्यान आकृष्ट कराया था।

Share This Article