राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार पहुंचे दुमका, कल करेंगे ध्वजारोहण

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार (Santosh Kumar Gangwar) नई दिल्ली से बुधवार को देवघर पहुंचे। Deoghar Airport पर लोक सभा सांसद निशिकांत दुबे और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने राज्यपाल का स्वागत किया ।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Governor Santosh Kumar Gangwar reached Dumka: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार (Santosh Kumar Gangwar) नई दिल्ली से बुधवार को देवघर पहुंचे। Deoghar Airport पर लोक सभा सांसद निशिकांत दुबे और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने राज्यपाल का स्वागत किया ।

सशस्त्र सेना के जवानों की ओर से राज्यपाल को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया।

इसके बाद राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के राज्य की उप राजधानी दुमका पहुंचने पर संथाल परगना प्रमंडल और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

स्वतंत्रता दिवस पर गुरुवार को उप राजधानी दुमका में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ध्वजारोहण करेंगे और राज्य के लोगों को संबोधित करेंगे। जिला प्रशासन ने राज्यपाल के ध्वजारोहण (Flag Hoisting) की सारी तैयारियां पूरी कर ली है।

Share This Article