क्या झारखंड में एक परिवार “संविधान व संस्थानों” से भी बड़ा हो गया: अमर बाउरी

नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी (Amar Kumar Bauri) ने कहा कि पांच महीने से चंपाई सोरेन पर सर्विलांस लगा हुआ था। यह आश्चर्यचकित करने वाला मामला है। वह मुख्यमंत्री रहे हैं और वर्तमान सरकार में मंत्री हैं।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Amar Bauri Said: नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी (Amar Kumar Bauri) ने कहा कि पांच महीने से चंपाई सोरेन पर सर्विलांस लगा हुआ था। यह आश्चर्यचकित करने वाला मामला है। वह मुख्यमंत्री रहे हैं और वर्तमान सरकार में मंत्री हैं।

उन्हाेंने बुधवार काे X हैंडल पर Video जारी कर लिखा कि मुख्यमंत्री रहने के दौरान भी उनकी जासूसी की जा रही थी। अभी भी मंत्री रहते हुए जिस तरह चंपाई सोरेन को ट्रैक किया जा रहा है। यह दिखाता है कि वर्तमान की सरकार कितनी डरी हुई है और कितने नीचे तक जा सकती है।

बाउरी ने कहा कि सत्ता के लिए लोगों का कत्ल करना हमने मुगलों के शासनकाल में देखा था लेकिन आज एक लोकतांत्रिक देश में एक सत्ता बचाने के लिए इतना नीचे तक जाये, इससे ज्यादा दुभाग्यपूर्ण क्या हो सकता है।

भारत के संविधान का हवाला देते हुए बाउरी ने कहा कि यहां निजता का भी अधिकार है। झारखंड सरकार इस अधिकार का भी उल्लघंन कर रही है। बाउरी ने इस मामले की जांच की मांग करते हुए कहा कि किन परिस्थितियों में, क्यों और किस राजनेता ने ऐसा आदेश दिया है, यह भी जनता के बीच आना चाहिए ताकि चीजें संवैधानिक रहे।

बाउरी ने अपने पोस्ट में लिखा कि स्पेशल ब्रांच के दो अधिकारियों को Champai Soren का पीछा करते दिल्ली पुलिस ने पकड़ा है, जिन्होंने उच्च अधिकारियों व राजनेता के निर्देश पर ऐसा करने की बात कबूली है। हैरानी की बात यह है कि इस प्रकरण में एक महिला के भी संलिप्त होने की बात सामने आयी है। ऐसा तो मुगल काल में होता था जब लोग सत्ता के लिए अपने सगे संबंधियों तक की बलि चढ़ाने को तैयार रहते थे। क्या झारखंड में एक परिवार “संविधान व संस्थानों” से भी बड़ा हो गया है।

Share This Article