कैबिनेट विस्तार के बाद प्रशासन में बड़े फेरबदल की तैयारी में हेमंत, कई जिलों के…

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Changes in Administration : गुरुवार को हेमंत कैबिनेट (Cabinet) के विस्तार के बाद अब सरकार प्रशासन में बड़े स्तर पर बड़े फेरबादल की तैयारी में है।

कई जिलों के DC-SP तथा करीब एक दर्जन विभागों के सचिवों के विभाग बदले जा सकते हैं।

मंत्रियों की मनपसंद के मिलेंगे सचिव

ऐसा समझा जा रहा है कि विभागों के बंटवारे के बाद मंत्रियों की पसंद के अनुसार सचिव मिलने की संभावना है। IAS अफसरों के अलावा राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर भी इधर से उधर हो सकते हैं।

करीब एक दर्जन अधिकारी मंत्रियों के आप्त सचिव बन सकते हैं।

 28 को इनका हुआ था तबादला 

याद कीजिए, Hemant Soren ने चौथी बार मुख्यमंत्री बनने के दिन 28 नवंबर को DGP, रांची DC व देवघर SP का तबादला किया था।

उस दिन अविनाश कुमार को फिर से सीएम का अपर मुख्य सचिव बनाया गया था। मालूम हो कि एक जनवरी 2025 से राज्य में मुख्य सचिव रैंक में तीन नए अधिकारियों को प्रोन्नति मिलेगी।

इनमें स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह, राज्यपाल के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी व केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत सत्येंद्र सिंह शामिल हैं।

Share This Article