Latest Newsझारखंडझारखंड की बेटी सलीमा टेटे 'अर्जुन पुरस्कार 2024' से सम्मानित, जानिए संघर्ष...

झारखंड की बेटी सलीमा टेटे ‘अर्जुन पुरस्कार 2024’ से सम्मानित, जानिए संघर्ष की कहानी…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Salima Tete honored with ‘Arjuna Award 2024’ : राष्ट्रपति Draupadi Murmu ने भारतीय महिला हॉकी टीम (Women’s Hockey Team) की कप्तान सलीमा टेटे (Salima Tete) को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रतिष्ठित ‘अर्जुन पुरस्कार 2024’ (Arjun Award 2025) से सम्मानित किया।

यह सम्मान सलीमा टेटे को 17 जनवरी 2025 को दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रदान किया गया।

बताते चलें इस साल कुल 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया, जिसमें से एक Jharkhand के सिमडेगा (Simdega) जिले की बेटी सलीमा टेटे का नाम शामिल है।

अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित होने वाली झारखंड की पहली बेटी

गौरतलब है कि सलीमा टेटे झारखंड की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी हैं, जिन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

इससे पहले झारखंड से हॉकी के क्षेत्र में ओलंपियन स्व. माइकल किंडो को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुआ था।

सलीमा की इस उपलब्धि ने झारखंड के खेल प्रेमियों और विशेषकर सिमडेगा जिले में गर्व और खुशी की लहर दौड़ा दी है।

कठिन संघर्ष से हासिल किया मुकाम

सलीमा टेटे का बचपन कठिनाइयों से भरा रहा। सिमडेगा जिले के बड़की छापर गांव की रहने वाली सलीमा ने गरीबी और अन्य सामाजिक बाधाओं को पार करते हुए अपने खेल के प्रति समर्पण और मेहनत से यह मुकाम हासिल किया।

उनके चयन के बाद झारखंड के खेल प्रशंसकों और हॉकी समुदाय में जश्न का माहौल है।

spot_img

Latest articles

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...

नशे में युवक ने किया बुजुर्ग के सिर पर टांगी से वार

Elderly man Attacked with a Sickle on his Head : लातेहार जिले के महुआडांड़...

खबरें और भी हैं...

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...