मध्यस्थता अभियान में रांची में 5 दिनों में सुलझाए गए 64 मामले और…

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Mediation Campaign : रांची सिविल कोर्ट (Ranchi Civil Court) में शुक्रवार को पांच दिवसीय मध्यस्थता अभियान (Mediation Campaign) का समापन हो गया।

मध्यस्थता केंद्र, Ranchi के मध्यस्थों एवं दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के प्रयास और सूझ-बूझ से पहले दिन 16, दूसरे दिन 14, तीसरे दिन 12, चौथे दिन 13 और अंतिम दिन 9 मामलों को सुलझाया गया।

विशेष मध्यस्थता अभियान में पांच दिनों में 64 मामलों को सुलझाने में सफलता मिली।

दोनों पक्ष हुए राजी 

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने बताया कि अभियान के अंतिम दिन कुल 9 (नौ) मामलों को सुलझाने में सफलता मिली और दोनों पक्ष राजी-खुशी से अपने मामलें को समाप्त करने के लिए तैयार हो गए।

अन्य मामलों में अभी अंतिम स्तर की बातचीत बाकी है।

Share This Article