धनबाद में सियार का आतंक, आधा दर्जन लोग घायल…

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jackal Attack : धनबाद (Dhanbad) जिले के पुटकी और आस-पास के इलाकों में कल गुरुवार को सियार (Jackal) के हमले से दहशत फैल गई।

चिरुडीह और परसिया गांव में एक सियार ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को घायल कर दिया।

हालांकि चिरुडीह निवासी 52 वर्षीय शांति देवी ने अदम्य साहस दिखाते हुए सियार को पकड़ लिया और शोर मचाया। जिसके बाद  ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सियार को मार डाला।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह सभी घायल अपने दैनिक कार्यों और खेती-बाड़ी के लिए जंगल और खेतों में गए थे। तभी सियार ने अचानक हमला कर दिया।

घायलों में चिरुडीह की शांति देवी, 52 वर्षीय हीरा ओझा, 55 वर्षीय धीरन रजवार, सोनी कुमारी, परसिया की 60 वर्षीय फुलमनी देवी, और 53 वर्षीय सावित्री देवी शामिल हैं।

सभी घायलों को धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SNMMCH) ले जाया गया, जहां उन्हें एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया गया।

पहले भी सियार ने किया है हमला 

बताते चलें इससे पहले लगभग एक महीने पहले गोपीनाथडीह बाउरी टोला में 40 वर्षीय भागीरथ बाउरी, 21 वर्षीय विशाल बाउरी और 13 वर्षीय कृष्णा बाउरी पर भी सियार ने हमला किया था।

उस दिन भी ग्रामीणों ने सियार को घेरकर मार डाला था।

Share This Article