जमशेदपुर के कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur businessman Gyanchand Jaiswal arrested: GST इंटेलिजेंस की टीम ने करोड़ों की टैक्स चोरी के मामले में जमशेदपुर से Scrap Dealer ज्ञानचंद जायसवाल (Gyanchand Jaiswal) उर्फ बबलू जायसवाल को गिरफ्तार किया है।

जायसवाल को GST इंटेलिजेंस की टीम ने अपने ऑफिस बुलाया और उनसे करीब तीन घंटे तक पूछताछ की। उनसे 150 करोड़ से भी अधिक की GST की हेराफेरी के मामले में कई सवाल पूछे गए। जायसवाल ज्यादातर सवालों के जवाब नहीं दे पाए।

इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

ज्ञानचंद जायसवाल झारखंड के जाने-माने कारोबारी हैं। जांच में यह बात सामने आई है कि GST की हेराफेरी में जमशेदपुर से लेकर कोलकाता तक 100 से ज़्यादा फर्जी कंपनियां शामिल हैं और इनके जरिए 3,000 करोड़ रुपये से अधिक की लेनदेन की गई है। इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार (Arrest) किया गया है।

जायसवाल पहले से कई मामलों में Income Tax Department और GST के रडार पर थे। 16 फरवरी 2024 को उनके तीन ठिकानों पर छापेमारी की गई थी।

Share This Article