6 सितंबर को झारखंड कैबिनेट की बैठक, पिछली बैठक में 44 प्रस्तावों पर लगी थी मुहर

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई है। इस कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसलों को मंजूरी मिल सकती है।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) की अध्यक्षता में 6 सितंबर को झारखंड कैबिनेट (Jharkhand Cabinet) की बैठक होगी।

शुक्रवार को शाम 4:00 बजे से झारखंड मंत्रालय स्थित मंत्रीपरिषद कक्ष में बैठक होगी।

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई है। इस कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसलों को मंजूरी मिल सकती है।

पिछली बैठक में 44 प्रस्तावों पर लगी थी मुहर

बताते चलें पिछली कैबिनेट की बैठक 29 अगस्त को हुई थी। हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में कुल 44 प्रस्तावों पर मुहर लगी थी।

जिसमें से एक सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 9 फीसदी बढ़ाने का फैसला लिया गया था।

Share This Article