Homeझारखंडझारखंड को भ्रष्टाचार की तबाही से मुक्त कराना है: शिवराज सिंह चौहान

झारखंड को भ्रष्टाचार की तबाही से मुक्त कराना है: शिवराज सिंह चौहान

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Shivraj Singh Chouhan : केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड के प्रदेश चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में परिश्रम की पराकाष्ठा की है।

इसी का नतीजा है कि BJP ने यहां शानदार सफलता हासिल की है। हम झारखंड में नौ सीटें जीते हैं और लगभग 52 विधानसभा क्षेत्रों में आगे रहे। इसके लिए यहां के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करता हूं।

शिवराज सिंह चौहान रविवार को रांची में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने झारखंड सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राज्य में चारों तरफ केवल लूट का माहौल है।

Champai Soren सरकार में चाहे रेत हो, चाहे कोयला हो, चाहे खनिज हो या फिर ट्रांसफर पोस्टिंग हो। हर तरफ केवल लूट ही मची है।

उन्होंने कहा कि JMM के नेता गिरफ्तार हो रहे हैं। इनके मंत्री जेलों में हैं। हम एक-एक काला चिठ्ठा खोलेंगे और भ्रष्टाचार में लिप्त हर एक को सजा दिलाएंगे।

शिवराज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है कि झारखंड को भ्रष्टाचार की तबाही से मुक्त कराना है। इसके लिए हम सब फिर से झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाकर राज्य को कुशासन से मुक्त करेंगे और सुशासन लाएंगे ताकि जो विकसित भारत के निर्माण का संकल्प PM मोदी का है उसके लिए हम विकसित झारखंड बना सकें।

चौहान ने कहा कि झारखंड की सोरेन सरकार हिंदुस्तान की सबसे भ्रष्ट सरकार है। इस सरकार ने भोली-भाली जनता से जो वादे किए थे, उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया।

इस सरकार ने युवाओं से सरकारी नौकरियों का वादा किया था लेकिन आज तक एक भी नियुक्ति पत्र किसी को नहीं दिया। इन्होंने बेरोजगार युवाओं के साथ भी बेरोजगारी भत्ते के नाम पर छलावा किया। बेरोगजारी भत्ते का वादा किया लेकिन निभाया नहीं।

शिवराज ने कहा कि अकेले केन्द्र सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने झारखंड को पिछले कुछ वर्षो में मनरेगा में अकेले ही 21 हजार 55 करोड़ रुपये दिए लेकिन न तो मनरेगा का काम ठीक से हो पाया न ही झारखंड का विकास हो पाया। यहां की भ्रष्ट सरकार मनरेगा और विकास कार्यों की राशि भी डकार गई।

शिवराज ने कहा कि BJP ने तय किया है कि जहां-जहां बूथ जीते हैं वहां शानदार सफलता के लिए अभिनंदन कार्यक्रम किए जाएंगे। अब झारखंड को कुशासन से मुक्त कराने का संकल्प यहां के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं ने लिया है। विधानसभा चुनाव में पूरी टीम दिन और रात मेहनत, लगन के साथ परिश्रम करेगी।

कार्यकर्ताओं में आज जो विजय का आत्मविश्वास दिखाई दिया है, उससे हम आश्वस्त हैं कि झारखंड में इस बार भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

इस दौरान चुनाव सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के साथ प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...