झारखंड : पति ने पत्नी को फांसी के फंदे से झूलता देख खुद भी लगा लिया मौत को गले

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा: किस्को थाना क्षेत्र के पाखर नवाटोली गांव में आपसी विवाद में पति पत्नी ने गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार संजय नगेसिया (20) एवं उसकी पत्नी नकी नगेसिया (18) के बीच बुधवार को किसी बात को लेकर विवाद हुई, जिसके बाद पत्नी ने गुस्से में आकर अपने घर में दरवाजा बंद करके रस्सी को फांसी का फंदा बनाकर झूल गई।

इसके बाद पति ने छत तोड़कर पत्नी को फांसी के फंदा में झूलता देख खुद भी फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

घटना के बाद देर शाम तक शव फंदे में ही झूलता रहा।

वही घटना की जानकारी ग्रामीणों को होने के बाद पाखर पंचायत के पूर्व मुखिया को दी गई।

गुरुवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

वहीं आत्महत्या के कारणों की जांच किस्को पुलिस कर रही है।

Share This Article