झारखंड : दो दोस्तों ने एक साथ कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: बेरमो थाना क्षेत्र के फुसरो के बाबा आम्टे नगर में दो दोस्तों ने खुद को एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतकों में बाबा आम्टे नगर निवासी 17 वर्षीय रंजीत भुइयां व 19 वर्षीय सोनू भुइयां के नाम शामिल हैं।

समाचार लिखे जाने तक घटना के कारण की जानकारी नहीं हो सकी थी। परिजनों ने कहा कि उन्हें घटना को लेकर कोई भी जानकारी नहीं है।

बताया जाता है कि कॉलोनी निवासी राजेंद्र भुइयां के 17 वर्षीय पुत्र रंजीत भुइयां व रमेश भुइयां के 19 वर्षीय पुत्र सोनू भुइयां ने रंजीत भुइयां के कमरे में खुद को बंद कर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

दोनों ने कमरे के भीतर एक ही पाइप से लटककर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों को तब हुई जब कॉलोनी के ही एक बच्चा कमरे में पैसा रखने आया।

उसने दरवाजा बंद देखा। आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो बच्चे ने खिड़की से झांक कर देखा तो रंजीत तथा उसके दोस्त सोनू दोनों को फंदे से लटके हुए पाए गए।

इसके बाद उसने घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों को दी।

Share This Article