CM हेमंत सोरेन से झारखंड की पहलवान चंचला कुमारी ने की मुलाकात

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए चयनित झारखंड की पहलवान चंचला कुमारी ने मुलाकात की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने चंचला को अंतरर्राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चुने जाने पर बधाई दी और उक्त प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चंचला ने झारखंड का मान-सम्मान बढ़ाया है। खेल को लेकर उसकी जो भी जरूरतें होंगी, उसे सरकार पूरा करेगी।

मौके पर ही उन्होंने पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्य विभाग की सचिव पूजा सिंघल को निर्देश दिया कि वे चंचला को सभी जरूरी यथोचित खेल संसाधन उपलब्ध कराए।

उल्लेखनीय है कि हंगरी के बुडापेस्ट में 19-25 जुलाई तक विश्व कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है, जिसमें पहलवान चंचला कुमारी देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

इस मौके पर झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, कोच बबलू कुमार और जेएसएसपीएस के मुकुल टोपनो मौजूद थे।

Share This Article