JMM ने सांसद निशिकांत दूबे का फूंका पुतला

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने शनिवार को भाजपा के सांसद निशिकांत दूबे का रांची के अल्बर्ट एक्का चौक (Albert Ekka Chowk) पर पुतला दहन किया।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

JMM burnt the effigy of MP Nishikant Dubey: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने शनिवार को भाजपा के सांसद निशिकांत दूबे का रांची के अल्बर्ट एक्का चौक (Albert Ekka Chowk) पर पुतला दहन किया।

मौके पर जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम ने कहा कि गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे ने वर्तमान लोकसभा सत्र (Lok Sabha session)के दौरान बहुत ही भ्रामक और विवादित बयान दिया है।

उन्होंने कहा है कि संथाल परगना, बिहार और बंगाल को मिलकर केंद्र शासित प्रदेश बना दिया जाय। हम इसकी कड़ी शब्दों में निंदा करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य समनूर मंसूरी, उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, कलाम आजाद, सचिव डॉ हेमलाल कु मेहता, रामशरण विश्वकर्मा, आफताब आलम, अरुण वर्मा, चिंतामणी सांगा, कैथरीना तिर्की, जीत गुप्ता, महादेव मुंडा, जिला संयुक्त सचिव सुजीत उपाध्याय, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नयनतारा उरांव, सचिव शांति तिर्की, महिला मोर्चा महानगर संगठन सचिव सुनीता तिर्की सहित कई नेता मौजूद थे।

Share This Article