JMM महिला मोर्चा ने निकाला कैंडल मार्च

कोलकाता मे महिला डॉक्टर के साथ हुए निंदनीय घटना और हत्या (Murder) के विरोध में JMM महिला मोर्चा रांची जिला एवं महानगर समिति की ओर से गुरुवार को जिला स्कूल शहीद चौक से मेन रोड अलबर्ट एक्का चौक रांची तक कैंडल मार्च निकाली गई।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

JMM Mahila Morcha Took out Candle march : कोलकाता मे महिला डॉक्टर के साथ हुए निंदनीय घटना और हत्या (Murder) के विरोध में JMM महिला मोर्चा रांची जिला एवं महानगर समिति की ओर से गुरुवार को जिला स्कूल शहीद चौक से मेन रोड अलबर्ट एक्का चौक रांची तक कैंडल मार्च निकाली गई।

कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए JMM महिला मोर्चा रांची जिलाध्यक्ष नयनतारा उरांव ने कहा कि Kolkata की यह घटना काफी निंदनीय है, हम यह मांग करते हैं कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि आने वाले समय मे कोई भी ऐसी हिम्मत ना करे। महिला मोर्चा रांची महानगर अध्यक्ष संध्या गुड़िया एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी संयुक्त रूप से दोषियों की सजा की मांग की।

कैंडल मार्च में मुख्य रूप से उपस्थित JMM रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम ने कहा कि यह घटना काफी निंदनीय और शर्मसार करने वाली है। ऐसे घृणित कार्य करने वालों के लिए सख्त से सख्त दंड का प्रावधान किया जाना चाहिए।

Share This Article