कोडरमा में JMM कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

JMM workers Took Out a March in Koderma: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की गिरफ़्तारी व केंद्र सरकार के षड़यंत्रपूर्ण कार्यशैली के विरोध में कोडरमापार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को Markachho Hospital से सैकड़ों की संख्या में न्याय पदयात्रा निकला जो ब्लॉक चौक पहुंच नुकड़ सभा में तब्दील हो गया।

वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) साढे 18 वर्षों तक झारखंड में सत्ता पर काबिज रही और BJP ने झारखंड में सिर्फ खनिज संपदा को लूटने का काम किया।

पूर्व मुख्यमंत्री Hemant Soren जी के नेतृत्व में महा गठबंधन की सरकार बनी तब से भारतीय जनता पार्टी के लोगों को पेट दर्द शुरू हो गया और तब से सरकार गिराने के लिए एन केन प्रकरण के तहत पूर्व मुख्यमंत्री Hemant Soren जी को झूठा केस में फंसा कर जेल में डालने का काम किया।

जब तक पूर्व मुख्यमंत्री Hemant Soren रिहा नहीं हो जाते तब तक यह आंदोलन चलता रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दिवाकर तिवारी व संचालन मोहम्मद खलील ने किया।

Share This Article