योजनाओं का लाभ राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे JMM के कार्यकर्ता, बैठक में…

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिला के पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक रांची के हरमू स्थित सोहराई भवन (Sohrai Bhavan) के सभागार में मंगलवार को हुई।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

JMM Workers will Reach the last Person in the State : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिला के पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक रांची के हरमू स्थित सोहराई भवन (Sohrai Bhavan) के सभागार में मंगलवार को हुई।

बैठक में राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और सांगठनिक रूप से युद्ध स्तर पर कार्यक्रमों को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही योजनाओं का लाभ राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में आए सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (video conferencing) के माध्यम से सम्बोधित किया। इस दौरान सोरेन ने कार्यकर्ताओं में उत्साह तथा ऊर्जा भरा।

मौके पर गांडेय विधानसभा क्षेत्र से विधायक कल्पना सोरेन ने कार्यकर्ताओं को योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कार्यकर्ताओं के मन में राज्य की लोक कल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में उठ रही जिज्ञासाओं को शांत किया तथा संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर कार्यक्रम करने की बात कही।

बैठक में कोल्हान प्रमंडल (Kolhan Division) के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां जिला के जिला समिति के सभी पदाधिकारी, वर्ग संगठनों के अध्यक्ष एवं सचिव, नगर, महानगर समिति के पदाधिकारी, प्रखंड समिति के पदाधिकारी तथा पंचायत समिति के अध्यक्ष तथा सचिव शामिल थे।

Share This Article