HomeझारखंडJMM के जमशेदपुर लोस प्रत्याशी समीर ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप,...

JMM के जमशेदपुर लोस प्रत्याशी समीर ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, अब आगे…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Sameer Mohanty Allegation Against Congress : लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) समाप्त होने, रिजल्ट (Result) आने के चंद दिन बाद झारखंड में लोकसभा के जमशेदपुर (Jamshedpur) प्रत्याशी समीर मोहंती (Sameer Mohanty) ने कांग्रेस (Congress) पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

JMM के बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती ने जमशेदपुर के कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे (Anand Bihari Dubey) पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मोहंती का कहना कि उन्होंने पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा के तमाम बूथों के मैनेजमेंट की जवाबदेही आनंद बिहारी दुबे को दी थी।

उनको प्रति बूथ छह हजार रुपये खर्च करने थे। इस हिसाब से एक विधानसभा सीट के लिए कुल 25 लाख रुपये दिये थे, लेकिन उन्होंने प्रति बूथ छह हजार में से दो हजार रुपये निकाल लिये और केवल चार हजार रुपये ही बांटे।

एक राष्ट्रीय पार्टी के जिलाध्यक्ष की ऐसी ओछी हरकत पूरे संगठन को कलंकित करने वाली है। इस संबंध में मोहंती ने सार्वजनिक रूप से एक पत्र भी जारी किया है।

एक विधानसभा में ही 25 लाख खर्च

पत्र के अनुसार, आनंद बिहारी दुबे के माध्यम से एक विधानसभा में ही प्रत्याशी ने 25 लाख खर्च किये।  मोहंती ने कहा है कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री दुबे का काम था कि वह गठबंधन धर्म का पालन करें, लेकिन उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ताओं की सरासर अनदेखी की।

इसके बाद असंतुष्ट कार्यकर्ताओं के लिए मुझे अतिरिक्त राशि का इंतजाम करना पड़ा।

दोनों पार्टियों के सिर्फ नेताओं को भेजा पत्र

समीर मोहंती ने कहा है कि चुनाव हारना या जीतना अलग बात है, लेकिन कांग्रेस नेता ने ओछी हरकत की है। उन्होंने कहा है कि पूर्वी जमशेदपुर में 1.04 लाख से ज्यादा वोटों से हमें मात खानी पड़ी।

मोहंती ने पत्र की कॉपी मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन (CM Champai Soren), कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और झामुमो नेता विनोद पांडेय को भी भेजी है।

यह रकम बड़ी हो सकती है

जमशेदपुर लोकसभा में छह विधानसभा सीटें हैं। ये सीटें हैं जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका और जुगसलाई।

अन्य पांच विधानसभा सीटों को जोड़ कर देखा जाये, तो प्रत्याशी का चुनावी खर्च प्रति बूथ की दर से भारी भरकम हो जायेगी।

मोहंती ने पूर्वी जमशेदपुर के 295 बूथ पर ही 6,000 रुपए की दर से खर्च किए।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...