गोहत्या के आरोप में पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Police arrested four on charges of cow slaughter: रनिया थाना क्षेत्र के कर्रा टोंगरी टोली (Karra Tongri Toli) गांव में गोहत्या के आरोप में शनिवार को पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में पीटर तोपनो उर्फ पलटन, सुजीत डहंगा, हिलारयुस टोपनो और तेज तोपनो शामिल हैं।

गिरफ्तार सभी आरोपित कर्रा बडका टोली और मरचा मिशन के रहने वाले हैं। रफ्तार चारों पर गोवंशीयपशु की हत्या (Murder) कर उसका मांस बेचने का आरोप है।

नकारी के अनुसार, मरचाकर्रा मरचा निवासी कृष्णा केसरी अपने गोवंशीय पशु को 19 जुलाई की रात अपने घर के निकट बंध कर रखा था। सुबह जबग प्रह्लाद केसरी चारा देने के लिए वहां पहुंचा, तोे देखा कि मवेशी गायब है।

शनिवार को खोजबीन करते हुए कर्रा टोंगरी टोली पहुंचने पर गोवंशीय पशु की निर्मम हत्या किए जाने की जानकारी मिली। पशुपालक द्वारा पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही तोरपा अंचल के पुलिस इंस्पेक्टर अशोक सिंह और रनिया के थाना प्रभारी विकास कुमार जायसवाल घटनास्थल पर पहुंचे और त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर चारों आरोपितों ने घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार कर ली।

उन्होंने बताया कि गो हत्या में देवनीस तोपनो भी शामिल था, जो घटना के बाद फरार है। पुलिस ने पशु चिकित्सक को बुलाकर गोवंशीय पशु के अवशेष को जमीन के अंदर से बरामद कर Sample जांच के लिए लैब भेजा है।

इधर, चार आरोपितों की रिफ्तारी के विरोध में दर्जनों आदिवासियों ने मामला दर्ज कराने वाले पशुपालक के घर को रात को घेर लिया, पर पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर वापस भेज दिया।

Share This Article