पानी भर रही नाबालिग लड़की का किडनैप कर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu Rape : चापानल पर पानी भर रही नाबालिग लड़की का अपहरण (Abduction) कर दुष्कर्म (Rape) करने के आरोपित को पुलिस ने घटना के 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र में 25 मई को 14 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की घटना हुई थी। मामला दर्ज होने पर आरोपित देवनाथ सिंह उर्फ देवनाथ कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में FIR दर्ज की गई है।

बताया जाता है कि 25 मई को नाबालिग लड़की चापाकल पर पानी भर रही थी। इसी क्रम में देवनाथ सिंह मौके पर पहुंचा और नाबालिग का अपहरण कर लिया।

अपहरण के बाद आरोपी नाबालिग को गांव के नदी किनारे ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने मनातू थाना को पूरे मामले की जानकारी दी।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था और अपने एक करीबी रिश्तेदार के घर पर छिपा हुआ था, जिसका पता चलते ही पुलिस ने छापेमारी कर देवनाथ सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पलामू SP रीष्मा रमेशन ने कहा कि दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share This Article