कोडरमा पुलिस ने किया भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: सतगावां थाना अन्तर्गत माधोपुर ग्राम पुल के पास मंगलवार को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक अर्टिगा वाहन की सीट में छिपाकर नीचे बने तहखाने से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त किया है।

थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर सफेद रंग के अर्टिगा वाहन को रोका गया जो बासोडीह की ओर से बिहार नवादा की ओर जा रहा था।

वाहन की जांच में पांच कार्टून एम्प्रील ब्लू, तीन कार्टून ऑफीसर चॉईस, दो कार्टून एमसी डॉल जब्त किया गया हैं। साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

Share This Article