जमशेदपुर में यहां मजदूर की हत्या, मामले की इस एंगल से जांच कर रही पुलिस

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के बिरसानगर थानांतर्गत हुरलुंग में एक 30 वर्षीय मजदूर की मंगलवार को हत्या (Murder) कर दी गयी। उसकी Murder लाठी-डंडा से पीटकर और ईंट से मारकर की गयी है।

मृतक का नाम राजू था। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान पाये गये हैं। पुलिस ने उसे शव को पोस्टमॉर्टम के लिए MGM Medical college भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि राजू चाईबासा का रहनेवाला था, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वर्तमान में वह हुरलुंग में हुसैन महतो के घर पर किराये पर रह रहा था। वह हुरलुंग में ईंट भट्टा में मजदूरी का काम करता था। मंगलवार को उसकी लाश उसके ही घर के पास लावारिस हालत में मिली।

बिरसानगर थाना प्रभारी नेमधारी रजक ने बताया कि राजू किराये के मकान में अकेला रहता था। बताया जा रहा है कि राजू की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। पत्नी की मौत के बाद वह घर में अकेला ही रहता था।

बताया यह भी जा रहा है कि राजू का हुरलुंग की ही एक महिला के साथ अनैतिक संबंध थे। मामले में पूछताछ के लिए पुलिस ने मकान मालिक को भी हिरासत में लिया है। पुलिस महिला के परिवारवालों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शक के आधार पर दो-तीन युवकों को हिरासत में लिया है।

Share This Article