अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर

लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित छठ तालाब के समीप रांची-चतरा मुख्य मार्ग (Ranchi-Chatra main road) पर शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Latehar Road Accident : लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित छठ तालाब के समीप रांची-चतरा मुख्य मार्ग (Ranchi-Chatra main road) पर शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल महिला की पहचान भूजा उरांव की 70 वर्षीय पत्नी मंजू देवी के रूप में हुई है। महिला को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया है।

घटना के बाद Balumath Police Patrolling वाहन के द्वारा बालूमाथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक सुरेंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार कर महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए RIMS रेफर कर दिया।

Share This Article