झारखंड में क्या हो रहा NDA और I.N.D.I.A. का हाल, यह बता रहे Exit Poll के आंकड़े

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Exit Poll 2024: शनिवार को लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) 2024 के सातवें और अंतिम चरण का मतदान समाप्त हो गया। अब सबको चार जून का इंतजार है, जब इस चुनाव का नतीजा घोषित होगा।

इससे पहले देश के TV Channels पर Exit Poll के आंकड़े जारी कर दिये गये। इन आंकड़ों की मानें, तो झारखंड में NDA को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। वहीं I.N.D.I.A. फायदे में दिख रहा है।

India Today Axis My India Exit Poll के आंकड़ों की मानें, तो NDA को पिछली बार के मुकाबले इस बार छह से चार सीटों का नुकसान हो रहा है, जबकि I.N.D.I.A. को छह से चार सीट का फायदा हो रहा है। इस एक्जिट पोल के अनुसार झारखंड की आठ से 10 सीटें NDA के खाते में जाती दिख रही हैं।

गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में NDA ने 12 सीटें जीती थीं। इनमें से 11 सीटें BJP के खाते में गयी थीं, जबकि एक सीट उनकी सहयोगी AJSU ने जीती थी।

जानिये क्या कह रहे इंडिया TV के आंकड़े

दूसरी तरफ इंडिया टीवी के Exit Poll के आंकड़े NDA के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। इसके मुताबिक, NDA 2019 के लोकसभा चुनाव में अपने प्रदर्शन को दोहराता दिख रहा है।

इंडिया टीवी के Exit Poll के आंकड़ों के मुताबिक, BJP को झारखंड में 10-12 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि इसकी सहयोगी AJSU के काते में एक सीट जाती दिख रही है।

उधर, JMM के खाते में एक से तीन सीटें जाती दिख रही हैं। वहीं, कांग्रेस यहां खाता भी नहीं खोल रही है।

Share This Article