बारिश और पानी के बीच रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया राजधानी का दौरा, विभिन्न मोहल्लों में…

महज एक दिन की बारिश में पूरी रांची जलमग्न हो गई। रांची शहर में हर तरफ पानी ही पानी है। इस बारिश और पानी के बीच शनिवार को सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ (Sanjay Seth) ने रांची के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Sanjay Seth visited the Capital amidst Rain and Water: महज एक दिन की बारिश में पूरी रांची जलमग्न हो गई। रांची शहर में हर तरफ पानी ही पानी है। इस बारिश और पानी के बीच शनिवार को सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ (Sanjay Seth) ने रांची के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया।

केंद्रीय मंत्री ने मोहल्लों के लोगों से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि दु:खद आश्चर्य इस बात का है कि राहत देने के लिए सरकार-प्रशासन के पास कोई तैयारी नहीं है। रांची के सैंकड़ों परिवार अपने-अपने घरों में कैद हैं।

इस दौरान बांधगाड़ी की स्थिति बहुत भयावह दिखी। अपार्टमेंट और Societies में रहने वाले सैकड़ो परिवार घरों में बंधक बने हुए हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दो दिन से कई मोहल्लों में बिजली-पानी नहीं है। सब त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। मौके पर से ही मंत्री ने रांची के उपायुक्त और नगर निगम के आयुक्त से बात कर अविलंब राहत पहुंचाने का निर्देश दिया।

अधिकारियों से मंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्राथमिकता के आधार पर शहर में जल निकासी की समुचित व्यवस्था करें। इससे पहले बच्चों और महिलाओं के खाने की व्यवस्था करें। इनके लिए पीने के पानी की व्यवस्था करें। रांची की ऐसी भयावह स्थिति आज से पहले देखने को नहीं मिली थी। प्रशासन सजगता से कार्य करे।

केंद्रीय मंत्री ने भीषण बारिश के कारण रातू क्षेत्र में एनएच-75 के मुरगू पुल के बहे हुए डायवर्सन का भी निरीक्षण किया। इसके बहने से पलामू, UP सहित बड़े क्षेत्र का संपर्क रांची से टूट गया है। सांसद ने उक्त स्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों से बात की। मंत्री ने NHAI के अधिकारियों को तलब किया।

उन्होंने कहा कि 24 ह्यूम के पाइप की बनावट इतनी कमजोर रही कि यह पूरा बह गया। 25 फीट से अधिक गड्ढे हो गए हैं। पानी का बहाव बहुत तेज है। मंत्री ने अधिकारियों को 24 घंटे के अंदर इसे ठीक करते हुए, चालू करने का निर्देश दिया।

Share This Article