विधायक सरयू राय की पार्टी ने रोहित सिंह को बनाया आईटी सेल का अध्यक्ष

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय की पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा (भाजमो) का पंजीकरण होने के बाद तेजी से विस्तार हो रहा है।

इसी कड़ी में धनबाद के अमेय विक्रमा उर्फ रोहित सिंह को आईटी सेल और सोशल मीडिया का अध्यक्ष बनाया गया है।

इस संबंध में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी की ओर से शनिवार को जारी पत्र में विक्रमा को यह दायित्व दिया है।

विक्रम ने पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और संरक्षक के प्रति अपना आभार प्रकट करते हुए कहा कि जल्द ही वह अपनी टीम का विस्तार कर सोशल मीडिया वेबसाइट और आईटी सेल का काम वृहद पैमाने पर शुरू करेंगे।

Share This Article