मनरेगा कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर JMM कार्यालय का किया घेराव, फिर…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

MNREGA Workers Surrounded JMM office : झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ (Jharkhand State MNREGA Employees Union) ने अपनी मांगों को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM)के हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय का घेराव किया।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष जॉन पीटर बागे के नेतृत्व में घेराव किया गया। इस दौरान सभी वादा निभाओ और स्थाई करो का नारा लगा रहे थे।

मामले की जानकारी मिलते ही JMM के महासचिव विनोद पांडेय ने संघ के लोगों को वार्ता के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान पांडेय ने गंभीरता से चर्चा कर सरकार के स्तर पर उनकी मांगों के समाधान के लिए बातों को रखने के लिए आश्वस्त किया।

इस दौरान मुख्य रूप से सुमन गांगुली, यासीन अंसारी संजय प्रामाणिक, सुराई हेम्ब्रम, व्यास देव, पंकज सिंह, देवेन्द्र उपाध्याय, मो इम्तियाज, नन्हें परवेज, लतीफ अंसारी, शिव देव लोहरा, मंजीत सिंह सहित अन्य मनरेगा कर्मी उपस्थित थे।

Share This Article