झारखंड में मानसून पड़ा कमजोर, जानिए कैसा रहेगा कल का मौसम

झारखंड में पिछले 2 दिनों से बारिश में कमी नजर आ रही है। मानसून (Monsoon 2024) के सीजन में वर्षा की कमी घटकर 9 फीसदी पर आ गई थी, जो अब बढ़कर 11 फीसदी हो चुकी है।

News Aroma
2 Min Read
Jharkhand Weather
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Monsoon weakened in Jharkhand : झारखंड में पिछले 2 दिनों से बारिश में कमी नजर आ रही है। मानसून (Monsoon 2024) के सीजन में वर्षा की कमी घटकर 9 फीसदी पर आ गई थी, जो अब बढ़कर 11 फीसदी हो चुकी है। वहीं अधिकतम तापमान 35 डिग्री से अधिक हो चुका है।

जानिए कैसा रहेगा कल का मौसम

मौसम केंद्र ने कहा है कि 2 सितंबर को झारखंड में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश होगी। कुछ जगहों पर वज्रपात होने की भी आशंका है। इसलिए लोग सावधान और सतर्क रहें।

सुरक्षित जगहों पर शरण लें और पेड़ एवं बिजली (Electricity) के पोल से दूरी बनाए रखें। किसानों से कहा गया है कि मौसम खराब हो जाए, तो खेतों में न जाएं। अगर खेत पर हैं, तो तुरंत सुरक्षित जगह चले जाएं।

गिरिडीह में हुई सबसे अधिक बारिश

मौसम वैज्ञानिक (Meteorologist) ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मानसून की गतिविधियां कमजोर रही। कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। सबसे ज्यादा बारिश गिरिडीह के डुमरी में हुई।

यहां 12.5 मिमी वर्षापात दर्ज किया गया। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 35.7 डिग्री Centigrade बाबानगरी देवघर में रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान राजधानी रांची का था। यहां का न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेंटीग्रेड रहा।

Share This Article