Homeझारखंडगिरिडीह सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया कुख्यात अपराधी अमन साहू, कड़ी...

गिरिडीह सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया कुख्यात अपराधी अमन साहू, कड़ी सुरक्षा…

Published on

spot_img

Aman Sahu Shift in Giridih Jail : गुरुवार को पलामू जेल (Palamu jail) में बंद कुख्यात अपराधी अमन साहू (Aman Sahu) कड़ी सुरक्षा के बीच गिरिडीह सेंट्रल जेल (Giridih Central Jail) में शिफ्ट किया गया‌।

पिछले कुछ दिनों से अमन गैंग के गुर्गो की गतिविधि बढ़ गई हैं। इसे देखते हुए DGP ने यह कर्रवाई का आदेश दिया।

बता दें कि जेल से ही अमन ने विभिन्न जिलों के व्यवसायियों को धमकी देने और रंगदारी वसूलने का भी काम किया है।

जब उसे गिरिडीह केंद्रीय कारा में शिफ्ट किया जा रहा था, तब भी वह शांत नहीं बैठा था।

उसने जेल में फोन उपलब्ध कराने और कई तरह की छूट की मांग को लेकर तत्कालीन जेल अधीक्षक अनिमेष चौधरी और जेलर प्रमोद कुमार पर दबाव बना रहा था।

गौरतलब है कि बुधवार को NIA की टीम ने भी अमन साहू के कई ठिकानों पर छापेमारी (Raid) की थी।

जेलर को मारने के लिए दी थी सुपारी

गैंगस्टर अमन साहू को पूर्व में अप्रैल 2022 में गिरिडीह केंद्रीय कारा में शिफ्ट किया गया था। यहां आने के महज तीन माह के अंदर अमन ने गिरिडीह केंद्रीय कारा में ही जेलर प्रमोद कुमार को जान से मारने की साजिश रच डाली थी।

अमन ने जेल में बंद लोकी दास की मदद से जेल में ही लूट मामले में बंद आशीष कुमार साह और मंजेश को जेल से बाहर निकलने पर जेलर को जान से मारने का जिम्मा सौंपा था।

आशीष 12 जुलाई 2022 को जमानत पर जेल से बाहर आया था, जबकि मंजेश एक सप्ताह पूर्व ही जमानत पर छूट चुका था।

मंजेश को इस काम के लिए उसके बैंक अकाउंट में 50 हजार एडवांस दिया गया था। अमन के ही आदमी ने दोनों को 15 जुलाई 2022 को धनबाद में गोली उपलब्ध कराई थी।

इसके बाद 20 जुलाई 2022 को तत्कालीन जेल अधीक्षक अनिमेष कुमार चौधरी के वाहन पर सवार तत्कालीन जेलर प्रमोद पर फायरिंग की गई थी।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...