अब झारखंड में नक्सलियों पर तय पुरानी इनामी राशि में होगा चेंज, सभी जिला पुलिस..

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Reward on Naxalites : झारखंड (Jharkhand) में हर जिले की पुलिस नक्सलियों (Naxalites) पर रखी गई इनामी राशि का मूल्यांकन कर रही है। उसकी रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को भेजी जाएगी। इसके बाद इस राशि में परिवर्तन पर फाइनल डिसीजन होगा।

वर्तमान में राज्य में 77 इनामी नक्सली हैं। इस सूची को 29 अप्रैल 2024 को संशोधित किया गया था। इससे पहले 72 नक्सली थे।

29 अप्रैल को 5 और नक्सलियों का नाम जोड़ा गया। अब दोबारा संशोधन की प्रक्रिया पुलिस ने अपनाई है।

हर इलाके के इनामी नक्सलियों की सूची मांगी गई है।

IG ऑपरेशन अमोल वी होमकर ने बताया कि सीपीआई माओवादी, PLFI, जेजेएमपी, टीपीसी के उग्रवादियों की इनाम की सूची में संशोधन जारी है।

उनकी क्षमता के अनुसार ही इनामी राशि निर्धारित की गई है। सूचना देने वाले इसके हकदार होंगे।

बताया जा रहा है कि वैसे नक्सली जिनकी सक्रियता कम है, उनपर घोषित इनाम को हटाया जाएगा।

नक्सलियों की गिरफ्तारी के बाद उनके बयान, दस्ते की स्थिति, दस्तों में नक्सलियों की सक्रियता, उन्हें मिले पद और उस पद का इस्तेमाल और उनकी गतिविधियां आदि को पुलिस ने अपने मूल्यांकन के प्रारूप में लिया है।

चार नक्सली एक करोड़ के इनामी

राज्य में जो इनामी नक्सली हैं, उसमें सेंट्रल कमेटी मेंबर व पोलित ब्यूरो मेंबर में एक करोड़ के इनामी 4, स्टेट एरिया कमेटी के 25 लाख के 8, रीजनल कमेटी मेंटर के 15 लाख के 13, जोनल कमेटी मेंबर में 10 लाख के 11, सब जोनल कमेटी मेंबर के 5 लाख के 12, एरिया कमेटी मेंबर में दो लाख के 9 नक्सली शामिल हैं।

साधारण सदस्यों में एक लाख के 20 नक्सलियों के नाम हैं। इसमें CPI माओवादी, PLFI, जेजेएमपी और TPC के उग्रवादी शामिल हैं।

Share This Article