Homeझारखंडखनन टास्क फोर्स पर हमला करने वाले चार लोगों के खिलाफ दर्ज...

खनन टास्क फोर्स पर हमला करने वाले चार लोगों के खिलाफ दर्ज हुई FIR

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Attack on Mining Task Force: उपायुक्त माधवी मिश्रा (Madhavi Mishra) के निर्देश पर जिले में खनिज संपदा के अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई जारी रखते हुए जिला खनन पदाधिकारी रितेश राज तिग्गा (Ritesh Raj Tigga) के निर्देश पर गुरुवार को खान निरीक्षक विजय करमाली, सुमित प्रसाद एवं आवंटित पुलिस बल के जरिये जांच अभियान चलाया जा रहा था।

इस क्रम में टीम ने बालाजी पेट्रोल पंप के पास बलियापुर रोड पर बिना परिवहन चालान के बालू लदे दो ट्रैक्टर को पकड़ा।

हमलावरों के नाम की जानकारी टीम को प्राप्त हुई

जब तक आगे की कार्रवाई की जाती इससे पहले अचानक 8-10 व्यक्तियों ने धारदार हथियार, लाठी, डंडा, बेलचा, पत्थर इत्यादि से खनन टास्क फोर्स (Mining Task Force) पर जानलेवा हमला कर दिया और जबरन बिना परिवहन चालान के बालू लदे दोनों वाहनों को वहां से भगा दिया।

स्थानीय पूछताछ के दौरान हमलावरों के नाम की जानकारी टीम को प्राप्त हुई। इसके बाद सरायढेला थाना में कोल कुसमा निवासी राजेंद्र सिंह, ग्राम मोराईडीह, थाना निरसा के रहने वाले असीम मंडल उर्फ चीकू मंडल, राकेश मंडल उर्फ प्रकाश मंडल तथा गोविंदपुर के रहने वाले राहुल सिंह एवं अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध खनन टास्क फोर्स पर जानलेवा हमला करने के लिए नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई।

इससे पहले टीम ने सुबह लगभग D.G.M.S.. के सामने हटिया मोड़ के पास चार टाटा 407 संख्या JH10G4737, JH10A3282, JH09M7478 तथा BR16G8963 को बिना परिवहन चालान के बालू का परिवहन करते पकड़ा। टीम ने चारों वाहन को जब्त करके धनबाद थाना को सुपुर्द कर प्राथमिकी दर्ज की है।

spot_img

Latest articles

रांची में भारी वाहनों पर एक्शन, 5 गाड़ियां जब्त — 72,650 रुपये जुर्माना

Action taken Against Heavy Vehicles in Ranchi: राजधानी रांची में जिला प्रशासन ने सोमवार...

रांची में 10 दिसंबर को मजदूर संघ का धरना–प्रदर्शन, श्रम संहिताओं के खिलाफ आवाज तेज

Labor Union Protest: झारखंड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा लोहरदगा ने 10...

मनरेगा कर्मियों ने मंत्री के घर का किया घेराव, ग्रेड पे और सुरक्षा की मांग तेज

MNREGA workers Surrounded the Minister's House: ग्रेड पे, नौकरी नियमित करने और सामाजिक सुरक्षा...

JSSC ने जारी किया स्नातक संयुक्त परीक्षा–2023 का अंतिम परिणाम, भर्ती प्रक्रिया तेज़ करने का निर्देश

JSSC Releases Final Result : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड सामान्य स्नातक...

खबरें और भी हैं...