SP आशुतोष शेखर निर्देश पर पुलिस ने मारी रेड, 3.15 करोड़ का डोडा किया जब्त

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Police Raided, Seized Doda: पुलिस ने रविवार को तीन करोड़ 15 लाख रुपये से अधिक का डोडा (Doda) जब्त किया है। हालांकि, तस्कर फरार हो गया।

पुलिस ने यह कार्रवाई घोर नक्सल प्रभावित टेबो थाना क्षेत्र में की है।

इस संबंध में पश्चिमी सिंहभूम जिले के SP आशुतोष शेखर को गुप्त सूचना मिली थी कि करोड़ों का Doda नक्सल प्रभावित (Naxal Affected) टेबो थाना क्षेत्र में नदी किनारे रखा हुआ है।

इस सूचना पर तत्काल बिफन सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। टीम ने ग्राम परैया से करीब एक किलोमीटर दक्षिण दिशा में चाकी नदी के किनारे अभियान चलाया तो जंगल-झाड़ के बीच 83 प्लास्टिक के बोरे में पोस्ता का छिलका (Doda) बरामद हुआ।

इसका कुल वजन 2100 किलो था, जिसका बाजार मूल्य तीन करोड़ 15 लाख रुपये है। इस संबंध में टेबो थाना में मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।

Share This Article