पलामू में गांजा के साथ एक गिरफ्तार

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: जिले के पांकी प्रखंड के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के पगार खुर्द पंचायत उडीह पगार के 27 वर्षीय शैलेंद्र कुमार सिंह (पुनी) को 700 ग्राम गांजा के साथ एएसआई जितेंद्र कुमार ने गिरफ्तार किया।

इस संबंध में एएसआई जितेंद्र कुमार ने बताया की सोमवार की सुबह में उन्हें गुप्त सूचना मिली।

उसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लेस्लीगंज एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी पांकी को गुप्त सूचना की जानकारी दी। सुरक्षा बल के साथ जितेन्द्र के घर पर छापेमारी की गयी।

इस क्रम में एक लड़का घर के बाहर वाले कमरे में सोया हुआ था। उसे पकड़ कर पूछताछ की गई तो काफी देर बाद अपना नाम शैलेंद्र कुमार सिंह उडीह पगार के रहने वाला बताया।

पूछे जाने पर बताया कि कभी-कभार गांजा के कारोबार करते हैं। जब उनके कमरे का तलाशी ली गई तो प्लास्टिक में रखा हुआ गांजा मिला जिसका वजन 700 ग्राम है। कागजात की मांग की गई तो कोई कागजात उसके पास नहीं था।

उसके पिता यमुना सिंह से पूछने पर बताया कि उसका लगाव जंगल के आदमी से है जो गांजा और लकड़ी का कारोबार करते हैं।

पुलिस ने इस कारोबार में शामिल उक्त युवक को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी साथ ही गांजा व तराजू बटखारा को भी जब्त किया गया है।

Share This Article