चतरा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत, एक घायल

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चतरा: चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के टंडवा-सिमरिया मेन रोड स्थित उड़सू के पास रविवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार युवक की पहचान कुंडी गांव निवासी विकास कुमार (25) के रूप में की गई है।

बाइक पर बैठा कुंडी गांव निवासी सूरज कुमार घायल हो गया। बताया जाता है कि विकास के जीजा किसी बात से नाराज होकर ससुराल से जा रहे थे।

उन्हें मनाने के लिए विकास अपने दोस्त के साथ बाइक से निकला और बीच रास्ते में अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए, जिससे घटनास्थल पर उसकी मौत हो गयी।

विकास ने हेलमेट नहीं पहना था। अगर वह हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच जाती। विकास का विवाह इसी वर्ष होने वाला था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

घायल सूरज को स्थानीय लोगों की सहयोग से टंडवा अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

मृतक विकास दो भाइयों में छोटा था। हादसा सामने से किसी बड़े वाहन द्वारा बाइक में टक्कर मारने की वजह से हुआ।

सिर में गंभीर चोट लगने और काफी खून बह जाने से विकास की मौत हो गई। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज को को खंगाल रही है।

Share This Article