पलामू में बिहार के दो पशु तस्कर गिरफ्तार, 8 मवेशी बरामद

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu Animal Smugglers: पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड (Satbarwa Block) मुख्यालय में नेशनल हाईवे 75 से एक पिकअप वाहन में लदे आठ मवेशियों (8 Cattle) को बरामद किया गया है।

इसके साथ ही बिहार के दो तस्करों को गिरफ्तार भी किया गया है। गिरफ्तारी के बाद तस्करों ने अपना गलत नाम बताया, जिससे FIR में उनका नाम गलत चढ़ गया।

हालांकि बाद में आधार कार्ड से उनके असल नाम का पता चला और फिर प्राथमिकी में सुधार किया गया।

सतबरवा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार की ओर से एक Pick up में भरकर मवेशियों को बंगाल ले जाया जा रहा है।

सूचना पर वाहन रोककर तलाशी ली गई तो उसमें आठ मवेशी बरामद हुए, उनके दस्तावेज की मांग करने पर नहीं दिखाया गया। बाद में मवेशी को जप्त करते हुए तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान तस्करों ने अपने नाम गलत बताएं। एक तस्कर ने अपना नाम बबलू यादव, जबकि एक ने अपना नाम हृदया यादव बताया।

संदेह होने पर उनके आधार कार्ड से मिलान किया गया तो पता चला कि बबलू यादव बताने वाले तस्कर का नाम सफीक कुरैशी है, जबकि हृदया यादव बताने वाले तस्कर का नाम इल्ताफ कुरेशी है। दोनों बिहार के आरा जिले के शाहपुर (Shahpur) के निवासी हैं। शुक्रवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Share This Article