फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव, दहेज हत्या के आरोप में पति, सास और ससुर गिरफ्तार

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dowry Murder in Palamu : पलामू (Palamu) जिले में शुक्रवार को एक नवविवाहिता (Newly Married) का शव उसके ससुराल में फंदे से लटका मिला।

मृतका की पहचान प्रिया दुबे (21) के रूप में हुई है, जिसकी शादी आठ महीने पहले मणिकांत तिवारी से हुई थी। बताया जा रहा है कि प्रिया गर्भवती (Pregnant) थी।

इधर घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पति, सास और ससुर को दहेज हत्या (Dowry Murder) के आरोप में गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है।

दहेज को लेकर चल रहा था विवाद

इस संबंध में मृतका के जीजा बमशंकर तिवारी ने बताया कि तिलक समारोह के समय से ही प्रिया के ससुराल पक्ष वाले कम दहेज (Dowry) को लेकर विवाद कर रहे थे। गुरुवार रात को भी पति, सास और ससुर के साथ प्रिया की तीखी बहस हुई थी।

बमशंकर तिवारी ने बताया कि उन्हें गुरुवार रात को इस विवाद की जानकारी मिली, जिसके बाद वह कुछ रिश्तेदारों के साथ प्रिया को मायके ले जाने पहुंचे।

हालांकि, ससुराल वालों ने प्रिया को मायके भेजने से इनकार कर दिया। इसके बाद वे सुबह 3 बजे लौट गए।

बमशंकर तिवारी का आरोप है कि प्रिया की हत्या (Murder) कर उसके शव को फांसी पर लटका दिया गया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर प्रिया को फंदे से उतारकर MMCH अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ससुराल वाले हुए गिरफ्तार 

जिसके बाद पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए पति मणिकांत तिवारी, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का सही खुलासा होगा।

Share This Article