सांप के काटने से पंचायत की मुखिया मरियम पूर्ति की मौत

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Panchayat head Mariam Purti died due to snake Bite: अड़की प्रखंड की बाड़ी निचकेल पंचायत की मुखिया मरियम पूर्ति (Mariam Purti)की मौत सर्प दंश सें हो गई।

जानकारी के अनुसार मरियम पूर्ति और उसके पति बुधवार को सुबह पांच बजे मच्छरदानी लगाकर सो रहे थे। अचानक मुखिया के पति के पैर में किसी चीज के रेंगने का अहसास हुआ, तब उसने अपने पैरों को झिटक दिया, तो एक जहरीला सांप मच्छरदानी के पास नजर आया।

मच्छरदानी से सांप को बाहर करने के बाद उसने मुखिया मरियम पूर्ति को जगाया और पूछा कि क्या सांप ने उसे काटा है? मरियम ने बताया कि उसे किसी सांप ने नहीं काटा है। कुछ देर बाद मुखिया का पति काम करने अपने खेत पर चला गया। दोपहर में अचानक मुखिया Mariam Purti की मौत हो गई।

मामले की जानकारी मिलने पर गुरुवार को सुबह अड़की थाना की पुलिस ने बाड़ीनिचकेल गांव जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।

हालांकि Post Mortem Report आने के बाद ही इस बात का खुलासा हो सकता है कि मुखिया की मौत सर्पदंश से हुई है अथवा किसी अन्य कारण से। एक चिकित्सक ने कहा कि Heart Attack से भी मौत हो सकती है।

Share This Article