पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने वापस लिया अपना आंदोलन, EPF का लाभ मिलने से…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Para Teachers News : चंद दिन पहले हेमंत सरकार ने पारा शिक्षकों (सहायक अध्यापक) को EPF का लाभ देने की स्वीकृति कैबिनेट की मीटिंग में दी थी। इसे देखते हुए झारखंड सहायक अध्यापक (Para Teachers) संघर्ष मोर्चा ने अपना आंदोलन वापस ले लिया है।

अन्य मांगों के लिए होगी वार्ता

मोर्चा के विनोद तिवारी ने बताया कि कैबिनेट से शिक्षकों को EPF का लाभ देने की स्वीकृति मिल चुकी है। शिक्षकों की अन्य मांगों को लेकर वार्ता होगी। ऐसे में मोर्चा ने फिलहाल आंदोलन वापस लेने का निर्णय लिया है।

इधर, वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने भी प्रस्तावित शैक्षणिक हड़ताल स्थगित कर दी है।

मोर्चा के मनीष कुमार ने बताया कि यह निर्णय मंगलवार को हुई बैठक में लिया गया। बैठक में रघुनाथ सिंह, हरिहर प्रसाद कुशवाहा, नरोत्तम सिंह, गणेश महतो, मनोज कुमार समेत अन्य शिक्षक मौजूद थे।

Share This Article