पाकुड़ में PM मोदी जनसभा को करेंगे संबोधित, जानें कब

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

PM Modi will Address Public Meeting in Pakur : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आने वाले 28 मई को झारखंड दौरे पर रहेंगे। जहां पाकुड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

इसके लिए जिला प्रशासन और पार्टी जिलाध्यक्ष की निगरानी में जोर-शोर से तैयारियां की जा रही है।

इस मौके पर जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के अलावा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जिलाध्यक्ष और उपाध्यक्ष समेत कई नेता चिन्हित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और जायजा लिया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवागमन के लिए उपयोग की जाने वाली सड़कों का भी निरीक्षण किया गया।

जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय के नेतृत्व में उनके आगमन को लेकर स्थल का मुआयना किया गया। साथ ही स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। जानकारी के लिए आपको बता दें कि देश भर में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) का आखिरी चरण 1 जून को है।

नतीजे चार जून को आने वाले हैं। इस चरण में संथाल परगना के राजमहल, दुमका एवं गोड्डा लोकसभा सीट पर मतदान होना है।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से इन तीनों लोकसभा सीटों में से दुमका सीट से सीता सोरेन, गोड्डा सीट से निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) और राजमहल सीट से ताला मरांडी चुनावी मैदान में हैं।

जहां PM मोदी पाकुड़ जिले के बाद पार्टी के तीन लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी ताला मरांडी, सीता सोरेन एवं Nishikant Dubey के पक्ष में प्रचार करने के लिए लिट्टीपाड़ा आएंगे। लिट्टीपाड़ा के विराजपुर फुटबॉल मैदान में जनसभा का आयोजन किया जाएगा।

Share This Article