Latest Newsझारखंडसंताल परगना से शुरू होने वाली दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी...

संताल परगना से शुरू होने वाली दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे PM, जानिए तारीख…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

PM will Flag off two Vande Bharat Trains Starting from Santal Pargana : PM मोदी 15 सितंबर को झारखंड के जमशेदपुर आएंगे। वे झारखंड को चार वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) की सौगात देंगे।

वे संताल परगाना से शुरू होने वाली दो वंदे भारत ट्रेनों को जमशेदपुर से हरी झंडी दिखाएंगे। विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) से पहले प्रधानमंत्री का यह दौरा अहम माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री देवघर से बनारस और गोड्डा से रांची वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। साथ ही एक अन्य ट्रेन, जो कि बिहार के भागलपुर से चलकर पश्चिम बंगाल के हावड़ा जाएगी। यह ट्रेन हंसडीहा और दुमका होते हुए हावड़ा प्रस्थान करेगी। संताल परगना में गुजरने वाली तीन Vande Bharat Train के शुरू होने से यात्रियों को फायदा होगा।

देवघर से बनारस वंदे भारत ट्रेन के परिचालन शुरू होने से लोगों में उत्साह है। बैद्यनाथ धाम से काशी विश्वानाथ ज्योतिर्लिंग के बीच सीधी ट्रेन शुरू हो जाने से श्रद्धालुओं में खुशी है। अब लोग कम समय में बनारस जा सकेंगे। यह ट्रेन देवघर स्टेशन से दोपहर 3:15 बजे खुलेगी और गया के रास्ते बनारस रात 10:20 बजे पहुंचेगी। बनारस से यह ट्रेन सुबह 6:20 बजे खुलेगी और दोपहर 1:30 बजे देवघर पहुंचेगी।

गोड्डा के लोगों को पहली वंदे भारत का तोहफा मिलने जा रहा है। इससे पहले गोड्डा से रांची जाने के लिए दो ट्रेनें थीं लेकिन अब वंदे भारत ट्रेन के शुरू होने से यात्रा का समय ठोड़ा कम हो जाएगा।

जानकारी के मुताबिक गोड्डा स्टेशन से दोपहर 3:10 बजे वंदे भारत रांची के लिए खुलेगी, जो कि हसडीहा में 3:48 बजे, दुमका 4:33 बजे, बासुकिनाथ 4:48 बजे, देवघर 5:12 बजे, जसीडीह 5:33 बजे खुलेगी। यह ट्रेन मधुपुर और महेशमुंडा के रास्ते रांची पहुंचेगी। रांची से यह ट्रेन सुबह पांच बजे खुलेगी और दोपहर 2:10 बजे पहुंचेगी।

भागलपुर से खुलकर कोलकाता को जाने वाली वंदे भारत ट्रेन दुमका होकर गुजरेगी। यह ट्रेन भागलपुर से दोपहर 3:20 मिनट में खुलेगी और हंसडीहा होते हुए दुमका से शाम 5:20 मिनट में खुलेगी। फिर Rampurhat होते हुए रात के 9:20 मिनट में हावड़ा पहुंचेगी। इस ट्रेन से दुमका से कोलकाता का सफर मात्र चार घंटे का रह जाएगा।]

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...