22 मई को प्रियंका गांधी का झारखंड दौरा, गोड्डा और रांची में करेंगी सभा

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Priyanka Gandhi to visit Jharkhand : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंता गांधी (Priyanka Gandhi) एकदिवसीय दौरे पर झारखंड आ रही हैं। प्रियंका गांधी 22 मई को रांची में जनसभा को संबोधित करेंगी।

वो पहले गोड्डा में India Alliance के प्रत्याशी प्रदीप यादव के समर्थन में गोड्डा में जनसभा को संबोधित करेंगी। गोड्डा में चुनावी सभा करने के बाद Priyanka Gandhi रांची में कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के समर्थन में रांची के लोवाडीह में जनसभा को संबोधित करेंगी।

CM चंपाई सोरेन और कल्पना सोरेन भी रहेंगी मौजूद

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने सोमवार को यह दी।

उन्होंने कहा कि प्रियंका की जनसभा में राज्य के मुख्यमंत्री Champai Soren, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कल्पना सोरेन और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय मौजूद रहेंगे।

गोड्डा में प्रदीप यादव का निशिकांत से मुकाबला BJP प्रियंका गांधी के पहली बार रांची आने से कार्यकर्ताओं में उत्साह

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Priyanka Gandhi के पहली बार रांची आने से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

कांग्रेस नेताओं का मानना है कि जिस तरह से देश के विभिन्न हिस्सों में Priyanka Gandhi की जनसभा में लोगों की भीड़ उमड़ रही है, उसे देखते हुए झारखंड में भी कांग्रेस उम्मीदवार को फायदा मिलने की उम्मीद है।

Share This Article