पंडरा में 13 लाख की लूट और फायरिंग मामले में तीन महिला समेत 8 आरोपी गिरफ्तार

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Pandra Robbery and Firing Case : राजधानी Ranchi के पंडरा (Pandra) ओपी क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई 13 लाख रुपये की लूट (Robbery) और फायरिंग (Firing) मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पुलिस ने इस मामले में 3 महिलाओं सहित कुल 8 अपराधियों को गिरफ्तार (Arrest) किया है। गिरफ्तार आरोपियों पर साक्ष्य छिपाने और अपराध को अंजाम देने की साजिश का आरोप है।

गिरफ्तार आरोपियों में राजेश श्रीवास्तव उर्फ राजेश सिंह, चंद्रशेखर प्रसाद सिन्हा, संतोष कुमार सिंह, कारू सिंह, प्रकाश साव, पूनम देवी, नीलम देवी उर्फ नीलम कुमारी, साधना सिंह उर्फ प्रीति सिन्हा (पति- चंद्रशेखर प्रसाद सिन्हा) शामिल हैं।

क्या है पूरा मामला?

बताते चलें 30 दिसंबर 2024 को रातू रोड के OTC मैदान के पास, ICICI बैंक के नजदीक, तीन अज्ञात अपराधियों ने आशीर्वाद आटा कंपनी के कैशियर सुमित कुमार गुप्ता से 13 लाख रुपये लूट लिए थे।

घटना के दौरान अपराधियों ने बीच-बचाव करने आए युवक सुमित को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद SSP चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर सिटी SP राज कुमार मेहता के नेतृत्व में DSP प्रकाश सोय के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई थी।

टीम ने रांची और रामगढ़ में कई ठिकानों पर छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Share This Article