आज मोराबादी मैदान में भाजयुमो की आक्रोश रैली, CM आवास घेराव की भी योजना, 2 हजार से अधिक जवान तैनात

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

BJYM’s Anger Rally : झारखंड सरकार के खिलाफ आज शुक्रवार को मोरहाबादी मैदान (Morabadi Ground) में भाजयुमो (BJYM) की आक्रोश रैली होने वाली है।

इस रैली में करीब 1 लाख से अधिक युवाओं के महाजुटान का दावा किया जा रहा है। वही़ं दूसरी ओर रैली को लेकर पूरे क्षेत्र में रांची (Ranchi) जिला प्रशासन द्वारा निषेधाज्ञा लागू किए जाने का भाजपा ने विरोध किया है।

 हेमंत सोरेन से जवाब मांगने रांची आ रहे हैं लाखों युवा

BJP मुख्यालय की ओर से जारी में बयान बताया गया है कि भाजयुमो के बैनर तले संपूर्ण झारखंड से लाखों युवा आज रांची पहुंचेंगे और CM हाउस का घेराव करेंगे।

राज्य की युवा शक्ति प्रति वर्ष 5 लाख नौकारी बेरोजगारी भत्ता, पारा शिक्षकों, JPSC परीक्षा में भष्टाचार नौकरियों की बिक्री नियोजन नीति जैसे मुद्दों पर हेमंत सोरेन से जवाब मांगने रांची आ रही है।

रैली में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा नेता प्रतिपक्ष अमर बावरी सहित प्रदेश पदाधिकारी सांसद विधायकगण शामिल होंगे।

मोरहाबादी मैदान में रैली के बाद CM हाउस के घेराव की भी भाजपा ने तैयारी कर ली है।

 मोराबादी मैदान के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

वहीं दूसरी ओर रैली के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी संख्या में मोरहाबादी मैदान और CM आवास सहित कई इलाकों में सुरक्षा बल तैनाती की गई है।

2 हजार से अधिक जवानों के साथ- साथ कई IPS अधिकारियों के साथ DSP और इस्पेक्टर रैंक के अधिकारी तैनात किए गए है।

बताते चलें जिला प्रशासन ने अब तक इस रैली की अनुमति नहीं दी है। SSP ने बताया है कि बीजेपी ने भी रैली की इजाजत नही मांगी थी।

उन्होनें रांची के मोरहाबादी में सम्मेलन की इजाजत मांगी गई थी। रैली या घेराव कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का कड़ा इंतजाम किया गया है।

Share This Article